फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चलती कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली (हापुड़)। थाना क्षेत्र के गांव सिखैड़ा के पास बुधवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार तीन लोगों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

जनपद संभल के असनौली थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर नवादा निवासी आरिफ, सुभाष और हिमांशु शर्मा मेरठ जा रहे थे। उनकी सफेद रंग की कार गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर थी। सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा पहुंचते ही उसमें अचानक आग लग गई। चालक आरिफ ने तुरंत वाहन रोकने का प्रयास किया। इसके बाद कार सवार तीनों लोग किसी तरह बाहर निकलकर कूद गए और सुरक्षित बच गए। देखते-ही-देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कार में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें