फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी

Thu, 10 Apr 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ के गांव पलवाड़ा में वलीमे में शामिल होने के लिए जा रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को गाजियाबाद निवासी नाजिम, अदनान, समवर्ती खातून बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में अपनी रिश्तेदारी में आयोजित वलीमा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। जैसे ही वह गांव के निकट पहुंचे तो अचानक चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब पांच फुट गहरी खाई में पलट गई। कार के पलटने से उसमें मौजूद लोग मामूली रूप से घायल हुए, वहीं कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और राहगीर मौके पर पहुंचे। जिन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद क्रेन की मदद से कार को भी खाई से निकलवाया गया। थाना पुलिस का कहना है कि घायलों को उपचार कराने के बाद उनके रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें