फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खाना बनाने समय सिलिंडर में लगी आग, छह लोग झुलसे

विज्ञापन
धौलाना के दौलतपुर ढीकरी में सिलेंडर फटने के बाद घायल महिला का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर ढीकरी गांव में रविवार शाम खाना बनाने के दौरान सिलिंडर में अचानक आग लग गई। जिसमें परिवार के छह लोग झुलस गए। गंभीर हालत में सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें दिल्ली के लिए रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन


गांव दौलतपुर ढीकरी में हरिया सैनी का परिवार रहता है। हरिया के दो बेटे राहुल और चिंकू शादीशुदा हैं। जबकि उसकी पुत्री रेनू रक्षाबंधन पर घर आई हुई थी। घर पर उसके अलावा हरिया की पत्नी शिमला भी मौजूद थी। शाम करीब आठ बजे परिवार की महिलाएं रसोई में खाना बना रही थीं। जबकि पुरुष सदस्य खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव शुरू हो गया और अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में चींख पुकार मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसमें महिलाओं समेत परिवार के छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग देखकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर जैसे जैसे काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली सफदरजंग के लिए रेफर किया जा रहा है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि आग से झुलसे घायलों को सही उपचार दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें