फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी : 978 ट्रांसफार्मरों की बढ़ेगी क्षमता, तेल रिसाव पर नपेंगे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। जिले के तीनों डिवीजन में ओवरलोड चल रहे 978 ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि होगी। शहर को 24 और देहात अंचल को 18 घंटे निर्बाध सप्लाई देने की मुहिम तेज हो गई है। बिजलीघर पर लगे ट्रांसफार्मरों में तेल पूरा दिया गया है। साथ ही शहर, गांवों में भी सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है। उधर, पीवीवीएनएल के अधीन आने वाले ऐसे डिवीजन जिनमें सबसे अधिक ट्रांसफार्मर फुकेेंगे, वहां के अधिकारियों से रिकवरी के भी आदेश दिए गए हैं।
शासन से तहसील स्तरीय शहरी क्षेत्रों को 24 घंटे और देहात को 18 घंटे सप्लाई दिए जाने के आदेश हैं। लेकिन पर्याप्त संशाधन और ओवर लोड ट्रांसफार्मरों के चलते उपभोक्ताओं को निर्बाध सप्लाई नहीं मिल पा रही है। हाल ही में सर्वे के दौरान 978 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने प्रस्तावित हुए हैं। जिसे शासन से हरी झंडी मिल गई है, गर्मियों में ही यह कार्य शुरू होना है।
विज्ञापन

पिछले दो सप्ताह से तापमान सामान्य रहते हुए भी जिले में हर रोज करीब 18 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं, गर्मियों में यह आंकड़ा बढ़कर 35 से 45 तक पहुंच जाता है। जांच के दौरान बहुत से ट्रांसफार्मर तेल रिसाव के कारण फुंकने बताए गए हैं। जिसका एमडी कार्यालय से सीधे संज्ञान लिया गया है।
विज्ञापन

नुकसान से बचने के लिए पीवीवीएनएल के अधीन आने वाले 10 ऐसे डिवीजन, जिनमें सबसे अधिक ट्रांसफार्मर फुंकेंगे, उक्त डिवीजन के एक्सईन, एसडीओ, जेई से नुकसान की भरपाई करायी जाएगी। हाल ही में गढ़ डिवीजन के अधिकारियों से रिकवरी की गई है।अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने कहा कि जिले में नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने से बिजली व्यवस्था सुधरेगी। स्थान चयनित किए जा रहे हैं, जल्द ही नए ट्रांसफार्मर लगाकर, उपभोक्ताओं को निर्बाध सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें