फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कैंटर ने कार में मारी टक्कर, तीन वर्ष के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निजामपुर बाईपास पर तेज रफ्तार कैंटर ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में तीन वर्षीय मासूम हमदान की मौत हो गई, जबकि उसकी मां, दादी, चाची, पिता और छोटी बहन घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दर्ज रिपोर्ट में बुलंदशहर जिले के खानपुर निवासी इजहार ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी सेंट्रो कार से परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी अंजूम, मां रीना उर्फ जरीना, चाची रुकसाना और बच्चे हमदान व डेढ़ वर्षीय इनाया मौजूद थे। जैसे ही उनकी कार हापुड़ के निजामपुर बाइपास पर पहुंची, कैंटर चालक ने लापरवाही से कार में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार परिवार के सभी सदस्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हमदान को मृत घोषित कर दिया।
इजहार के अनुसार, हादसे के बाद कैंटर चालक ने पूछताछ में अपना नाम आदेश निवासी कल्याणपुर, जिला अमरोहा बताया। पीड़ित ने चालक पर शराब के नशे में कैंटर चलाने का आरोप लगाया है। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें