फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईवे पर कैंटर पलटकर रेलिंग से टकराया, चालक घायल

विज्ञापन
कुचेसर चौपले पर पलटा पड़ा कैंटर। संवाद
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के एनएच-09 स्थित उपैड़ा फ्लाईओवर के पास एक हादसा हुआ। परचून के सामान से लदा एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक घायल हो गया और हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के निवाजीपुरा निवासी चालक दानिश सोमवार की देर रात पिलुखवा से मुरादाबाद जा रहा था। उसका कैंटर एनएच-09 पर उपैड़ा फ्लाईओवर के पास अनियंत्रित हो गया। कैंटर पलटकर रेलिंग से टकरा गया। हादसे में चालक दानिश घायल हो गया। हाईवे के एक तरफ यातायात रुक गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दानिश को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस टीम ने परचून के सामान को दूसरे कैंटर में लदवाया। इसके बाद क्रेन को मौके पर बुलाया गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कैंटर को हाईवे से हटाया गया। पुलिस ने यातायात को फिर से सुचारू कराया। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें