फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत

Mon, 22 Apr 2024 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधीपुर छपका निवासी विनोद (करीब ४० वर्ष) काफी समय से नगर के मोहल्ला रिफ्यूजी कॉलोनी शिव चौक में परिजनों के साथ रहते थे। विनोद कैंटर पर चालक था, जो रविवार को कैंटर में सामान लेकर दिल्ली गया हुआ था। सोमवार की सुबह करीब तीन बजे छपरौला क्षेत्र में वह सड़क किनारे कैंटर रोक कर लघुशंका करने के लिए उतरा था। इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने विनोद को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। देर शाम विनोद का शव गढ़ लाया गया, शव को लेकर परिजन गांव के लिए रवाना हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें