फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खड़े ट्रक से भिड़ा कैंटर, केबिन में फंसकर चालक की मौत

Wed, 12 Feb 2025 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के हाईवे 9 स्थित कुचेसर चौपला फ्लाईओवर के पास खड़े ट्रक से कैंटर टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक नालंदा बिहार निवासी पिंटू चौहान की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसमें चालक बुरी तरह फंसा हुआ था। पुलिस व अन्य लोगों ने केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला था।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हाईवे 9 स्थित कुचेसर चौपला फ्लाईओवर के पास पंचर होने के कारण एक ट्रक हाईवे 9 पर खड़ा था। इसी बीच मुरादाबाद की तरफ से आ रहा कैंटर खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसमें चालक बुरी तरह फंस गया था। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे की सूचना फायर ब्रिगेड व एनएचएआई टीम को दी।

पुलिस के अनुसार दोनों ही वाहनों में कागज भरा हुआ था। उन्होंने अन्य लोगों की मदद से कैंटर के केबिन को काटकर चालक को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक चालक की पहचान पिंटू चौहान के रूप में हुई है। जबकि हादसे में जिला मुरादाबाद के गांव हमीरपुर निवासी लड्डन घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें