गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी चालक की पिटाई कर पांच लोगों ने नकदी छीन ली। वहीं, गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी बबलू ने दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह अपनी गाड़ी लेकर जनपद बुलंदशहर के लिए जा रहा था। गांव के बाहरी छोर पर गांव के ही रहने वाले युवक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया। जिन्होंने अभद्रता करते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने जबरन उसे गाड़ी से उतार लिया और बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी उसके पास मौजूद 15 हजार रुपये की नकदी भी छीन कर ले गए। पीड़त ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।