फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अनियंत्रित कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, चचेरे भाई घायल

Sat, 08 Jul 2023 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शेरवानी खरीदने के लिए हापुड़ आए चचेरे भाईयों की बाइक में अनियंत्रित कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि हाफिजपुर क्षेत्र के गांव बझैड़ा कला निवासी खालिद का रविवार को निकाह होना है। शनिवार को वह अपने चचेरे भाई फिरोज के साथ निकाह के लिए शेरवानी खरीदने के लिए बाइक पर सवार होकर हापुड़ आ रहे थे। बुलंदशहर रोड स्थित जदीद चौकी के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। हालांकि दोनों युवक कैंटर के पहियों के बीच आ गए और उनकी जान बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बाइक व कैंटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें