हापुड़। मणिपुर हिंसा के दौरान बहन, बेटियों के साथ अमानवीय घटना के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने रविवार को कैंडल मार्च निकाला। दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई, सरकार पर निशाना साधा।
जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि मणिपुर की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। भाजपा सरकार की विफलता का ही परिणाम है कि वहां महीनों से हिंसा चली आ रही है। बहन बेटियों के साथ अमानवीय घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने तहसील चौपला स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा से कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान हेमंत मिश्रा समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।