फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कार की टक्कर तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। नगर में मेला रोड पर गंगा द्वार के पास एक तेफ रफ्तार कार ने भैसा बुग्गी सवार महिला समेत चार लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। राहगीरों ने घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बाद में पहुंची पुलिस ने कार सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा।

गढ़ खादर क्षेत्र के गांव कल्याण वाली मढैया निवासी रामरती ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्य जोगेंद्री, लक्ष्मी, जगवती और रितिक गढ़ नगर में रविवार को साप्ताहिक बाजार में भैसा बुग्गी पर सवार होकर गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान जैसे ही मेला रोड पर गंगा द्वार पर पहुंचे तो गंगा की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार ने भैसा बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बुग्गी पर सवार चार लोग घायल हो गए। वहीं कार की रफ्तार अधिक होने के चलते कार सडक़ किनारे बुढ़ी गंगा के नाले में जा फंसी। जिसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस मौके पर बुलाई और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भेज दिया। वहीं हादसे के दौरान आरोपी कार सवारों को राहगीरों ने पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह का कहना है कि चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार कराया जा रहा है, दो युवकों को हिरासत में लिया है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें