फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बदला माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का कैलेंडर

Tue, 27 Jun 2017 08:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रदेश की नई भाजपा सरकार भले ही माध्यमिक व बेसिक शिक्षा में कई तरह के सुधार पर जोर दे रही हो, लेकिन माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने आगामी सत्र के लिए पुराना शैक्षणिक पंचांग ही जारी कर दिया है। नए सत्र में भी पुरानी गतिविधियों को ही दोहराया गया है।
विज्ञापन


नई सरकार के गठन के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद के शैक्षणिक पंचांग में बदलाव की उम्मीद जगी थी। छात्राओं को भी आशा थी कि इस बार कुछ नया सीखने और पढ़ने को मिलेगा।

लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो सका, फिर से पुराना पंचांग की जारी कर दिया गया है। इसमें माहवार सिलेबस, पंचांग पर बैठक, लिखित कार्य की जांच, सदनवार छात्रों का विभाजन आदि गतिविधियों की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


चुनाव के चलते देर से हुई बोर्ड परीक्षा के कारण शैक्षिक पंचांग में जुलाई महीने में भी 15 दिनों तक कक्षा छह, नौ व 11वीं में दाखिले का अवसर दिया गया है। वहीं, इन कक्षाओं के साथ ही अन्य कक्षाओं का शिक्षण कार्य प्रथम सप्ताह से ही शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

अगस्त महीने में ही कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों से बोर्ड परीक्षा के आवेदन भरवाए जाएंगे। हालांकि, इस बार कैलेंडर में कक्षा नौवीं व 11वीं के अग्रिम पंजीकरण संबंधी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यूपी बोर्ड की ओर से साल 2018 की बोर्ड परीक्षा से परीक्षा केंद्र का निर्धारण ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है। इस बाबत परिषद ने सभी स्कूलों से आधारभूत संरचनाओं की सूचना परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने को कहा है।

काफी समय पहले शुरू हुई इस प्रक्रिया के बावजूद बड़ी संख्या में स्कूलों ने अब तक अपनी जानकारी परिषद को मुहैया नहीं कराई है। साथ ही एंड्रायड मोबाइल एप के जरिए स्कूलों के अक्षांतर व देशांतर भी ऑनलाइन अपडेट किए जा रहे हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक बीके शर्मा का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से पंचांग जारी कर दिया गया है। इसी के हिसाब से स्कूलों में व्यवस्था बनायी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें