फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सी विजिल एप से आचार संहिता पर रहेगी नजर

Mon, 18 Mar 2024 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है और आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। चुनाव के दौरान अगर कोई प्रत्याशी वोटर को रिझाने के लिए आचार संहिता का उल्लंघन करेगा तो पकड़ में आ जाएगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए सी विजिल एप सेवा शुरू की है।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान शराब बांटना, रुपये बांटना, साड़ी या अन्य वस्त्र, मिठाई बांटकर प्रत्याशी वोटरों का लुभाने का प्रयास करते हैं। कभी-कभी प्रत्याशी अपने समर्थन में मतदान के लिए धमकी या आपत्तिजनक भाषण का भी प्रयोग करते हैं। इसपर अंकुश लगाने के लिए निर्वाचन आयोग सी विजिल एप से प्रत्याशियों पर नजर रखेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए एप को कोई भी व्यक्ति अपने स्मार्ट फोन में प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है, जिसके बाद एप सक्रिय हो जाएगा। चुनाव के दौरान यदि कोई प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो वह व्यक्ति फोटो या विडियो एप पर डाल सकता है।


शिकायत ऑनलाइन होते ही जीपीएस लोकेशन से ट्रेक कर स्क्वॉयड टीम 15 मिनट के अंदर मौके पर पहुंच जाएगी और शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस संबंध में टीम के लीडर को मौके स ही आयोग को शिकायत का सही या गलत होने की भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन




एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा सी विजिल एप जारी किया गया है, जिसके माध्यम से लोग प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता उल्लंघन की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें