फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों ने की चालक की धुनाई: बस ड्राइवर ने हाथ काटकर खून से भरी युवती की मांग, विरोध करने बरसाए थप्पड़

Sat, 03 Aug 2024 09:49 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

युवती ने बताया कि बस चालक काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा था। उसने बताया कि शनिवार को नोएडा से वापस आते समय बस चालक ने एक बार फिर बस के गेट बंद कर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी ने अपना हाथ काटकर खून से उसकी मांग भर दी।
विज्ञापन
बस ड्राइवर ने खून से भरी युवती की मांग - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में कपड़ों की एक कंपनी प्रतिदिन स्टॉफ बस से नौकरी करने जाने वाली एक युवती के साथ बस के चालक ने थप्पड़ जड़ दिए। आरोपी ने नोएडा में बस के अंदर हाथ काटकर युवती की मांग भर दी थी, जिसका उसने विरोध किया था। युवती ने सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मोहल्ला गांधीगंज के बाहर बस को रोक लिया और उसमें तोड़ फोड़ करते हुए चालक की भी जमकर धुनाई की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

मोहल्ला मीनाक्षी रोड निवासी एक युवती पिछले एक साल से इसी कंपनी में काम करती है और स्टॉफ बस से रोज आती जाती है। युवती ने बताया कि बस चालक काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा था। उसने बताया कि शनिवार को नोएडा से वापस आते समय बस चालक ने एक बार फिर बस के गेट बंद कर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी ने अपना हाथ काटकर खून से उसकी मांग भर दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने कई थप्पड़ उसे जड़ दिए। जिसके बाद युवती ने पूरे मामले की जानकारी फोन पर हापुड़ स्थित अपने परिजनों को दे दी। 
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही परिजन गांधी गंज के बाहर एकत्र हो गए और बस का इंतजार करने लगे। जैसे ही बस यहां पहुंची तो परिजन ने चालक को बस से उतारकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके साथ ही बस के शीशे भी तोड़ दिए। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के साथ सीओ वरुण कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए और चालक को हिरासत में ले लिया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पीडि़त पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें