फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शनकर लौटते समय हादसा: हिमस्खलन के बाद पत्थरों से टकराकर बाइक सवार भाई नदी में गिरे, एक की मौत व दूसरा लापता

Sat, 03 Aug 2024 05:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

गंगा में डूबे दो श्रद्धालु। गोताखोरों ने एक शव बरामद कर लिया है, दूसरे की तलाश जारी है। बद्रीनाथ व केदारनाथ के दर्शन कर लौटते वक्त यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
अलखनंदा नदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी तहेरे व चचेरे भाइयों की बाइक बद्रीनाथ व केदारनाथ के दर्शन कर लौटते वक्त चमोली बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव छिनका के पास हिमस्खलन की चपेट में आ गई। इस दौरान राजू सैनी (25) व विपिन (21) उछलकर अलखनंदा नदी में गिर गए। पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से एक का शव बरामद कर लिया है। जबकि तहेरे भाई की तलाश जारी है।

विज्ञापन

गांव निवासी अतुल सैनी पुत्र विजय सैनी ने बताया कि 28 अगस्त को वह अपने छोटे भाई विपिन के साथ बद्रीनाथ व केदारनाथ के दर्शन करने के लिए घर से गया था। उनके साथ मूल से रूप से मलकपुर और फिलहाल मेरठ के कस्बा लावड़ निवासी राजू सैनी व मेरठ के ही गांव मुरलीपुर निवासी मौसेरा भाई केशव सैनी भी दूसरी बाइक से गए हुए थे। दर्शन करने के बाद दो अगस्त की शाम वह व केशव एक बाइक जबकि उसका भाई विपिन व चचेरा भाई राजू दूसरी बाइक से वापस लौट रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक चमोली के गांव छिमका के पास पहुंची तो उसकी बाइक विपिन व राजू वाली बाइक से करीब 50 मीटर दूरी पर आगे चल रही थी। इस दौरान यहां हुए हिमस्खलन के दौरान कुछ पत्थर तेजी से गिरे और विपिन व राजू की बाइक से टकरा गए और विपिन व राजू उछलकर गंगा में गिर गए। इसके बाद उसने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से दोनों की तलाश तेज की।
विज्ञापन

गोताखोरों ने कुछ दूरी पर जाकर राजू का शव बरामद कर लिया। जबकि अभी तक विपिन का कोई सुराग नहीं लगा है। अतुल ने हादसे की सूचना अपने चाचा व परिजनों को दी।सूचना पर परिजन चमोली गांव के छिनका गांव पहुंचे और गोताखोरों के साथ विपिन की तलाश में जुटे हैं। राजू की मौत से उसके कस्बा लावड़ में मातम का माहौल है। जबकि विपिन के परिजन भी बेहाल थे। स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें