फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Thu, 04 Aug 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
हाईवे पर दरिंदगी का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे पर गैंगरेप मामले के खिलाफ बुधवार को सपा सरकार के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं का भी गुस्सा फूटा। कार्यकर्ताओं ने फ्रीगंज रोड तिराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर सरकार की बर्खास्तगी की मांग की। आप के जिला संयोजक डॉ. पंकज पाठक ने कहा कि सपा सरकार चौतरफा विफल हो रही है।
विज्ञापन


बुलंदशहर में हाईवे पर गैंगरेप ने सर्वसमाज को हिला कर रख दिया है। सूबे में गुंडाराज कायम है। महिलाओं का चौतरफा उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने सपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। पार्टी के जिला सचिव राकेश कलिंद ने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं का घरों से निकलना दूभर हो गया है।

हापुड़ विधानसभा संयोजक हरीश कुमार ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। जिला संगठन प्रभारी मनोज गुप्ता व नूर मोहम्मद ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन


पुतला फूंकने वालों में कौसर जहां, राज महेंद्र, आजाद, नरेश, इमरान चौधरी, मुजाहिद चौधरी, चौधरी ब्रह्मपाल सिंह, जावेद, मनोज मौजूद रहे। हाईवे पर गैंगरेप के मामले में प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खां के बेतुके बयान से गुस्साए भाजपाइयों ने पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।

बुलंदशहर में हाईवे पर मां-बेटी के साथ गैंगरेप की घटना पर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री आजम खां के बेतुके बयान से गढ़ क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अंबेडकर चौपला पर नगराध्यक्ष योगेश वर्मा और जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद प्रजापति के नेतृत्व में आजम खां के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फुंका।

योगेश वर्मा ने कहा कि बहन-बेटियों के प्रति इस तरह के बेतुके बयान से साफ जाहिर होता है कि आजम खां अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। कमल त्यागी और ब्रह्मानंद प्रजापति ने कहा कि बुलंदशहर की शर्मनाक घटना को भी कुछ लोग राजनीतिक रूप देने में जुट गए है।

नगर महामंत्री रोहित मल्होत्रा और युवा मोर्चा नगर प्रभारी दीपांशु दीक्षित ने कहा कि अब तक भी बुलंदशहर कांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सपा सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैये का साफ पता चलता है। प्रदेश में अपराधियों को सरकार का पूर्ण समर्थन मिला हुआ है। भाजपाइयों ने आजम खां को बर्खास्त करने की भी मांग सीएम से की है।

इस दौरान अंकित गोयल, शिवकुमार गौतम, अमन राजपूत, पिंटू ठाकुर, तरूण रावत, उमेश कुमार, हरिप्रकाश गुप्ता, मनोज उपाध्याय, सुधीर, अंशुल सिंह, मुनेश वर्मा, संदीप शर्मा, सौरभ अहूजा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें