फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग पर सर्राफा व्यापारियों का प्रदर्शन

Sun, 06 Mar 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वैलर्स पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में रविवार को भी सर्राफा बाजार में दुकानें बंद रही। केंद्र सरकार के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग की।
विज्ञापन


रविवार के सर्राफा बाजार में सर्राफा एसोसिएशन, स्वर्णकार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य एकत्र हो एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक एक्साइज ड्यूटी नहीं हटाई जाती तो जोरदार आंदोलन के लिए तैयार हैं।


सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान संजीव जैन, स्वर्णकार एसोसिएशन के प्रधान जय कुमार वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी मनमानी कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक्साइज ड्यूटी लगाकर सर्राफा व्यापार खत्म किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन



इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरविंद शर्मा, शरद अग्रवाल, संदीप गोयल, अमर शर्मा, गौरव अग्रवाल, सन्नी वर्मा, कैलाश वर्मा, राधेश्याम वर्मा पवन शर्मा, विजय अग्रवाल, जयप्रकाश वर्मा मन्नी, आयुष सर्राफ राकेश वर्मा, आशीष वर्मा बंटी, सन्नी जैन, अजय मंगल, शरद अग्रवाल, संदीप गोयल, लोकेश, सुभाष वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें