फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत

Wed, 10 Apr 2024 09:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ बुधवार की सुबह बाहर गया हुआ था। घर पर उसकी 28 वर्षीय बेटी अकेली थी। दोपहर के समय जब वह घर आए तो देखा कि बेटी नहीं है। परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा, तो वह बेहोशी की हालत में बिस्तर पर पड़ी हुई थी। जिसे इस हालत में देखकर उनके होश उड़ गए। जो उसे लेकर तुरंत ही स्थानीय चिकित्सक के यहां पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवती के मुंह से झाग आ रहे थे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें