फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 34 करोड़ से फोर लेन होगी बुलंदशहर रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बुलंदशहर रोड जल्द ही दो लेन से चार लेन हो जाएगी। शासन से इसके लिए 34 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। नगरीय क्षेत्र में तहसील चौपला से बुलंदशहर रोड फ्लाईओवर तक इसका चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके अलावा मोदीनगर रोड से दस्तोई रोड तक की सड़क का भी सात करोड़ की लागत से चौड़ीकरण स्वीकृत हो गया है। इसके लिए सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने लोक निर्माण मंत्री जतिन प्रसाद को कुछ दिन पहले प्रस्ताव सौंपा था। स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

तहसील चौपला से बुलंदशहर रोड अतिक्रमण के कारण काफी संकरी हो गई है। सड़क दो लेन होने के कारण इस पर वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है और पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है। लोगों की समस्या को देखते हुए सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने लखनऊ में लोकनिर्माण विभाग के मंत्री जतिन प्रसाद से मुलाकात की थी। उन्होंने हापुड़ में मोदीनगर रोड पर जसरूपनगर-दस्तोई रोड पर जिला अस्पताल को जाने वाली सड़क और तहसील चौपला से बुलंदशहर रोड पर हापुड़ सीमा तक सड़क का चौड़ीकरण कराए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के चौड़ीकरण होने से लाखों लोगों को राहत मिलेगी। इस मार्ग से होकर बुलंदशहर, अलीगढ़ आगरा, मेरठ आदि शहरों के लिए बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। बुलंदशहर रोड की चौड़ाई फिलहाल सात मीटर है। लेकिन अब दोनों तरफ सड़क को सात-सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए शासन ने 34 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।


जिला अस्पताल जाने वाले लोगों को मिलेगी राहत
मोदीनगर रोड पर जसरूपनगर-दस्तोई रोड से होकर जिला अस्पताल के लिए रास्ता है। यह मार्ग संकरा होने के कारण जिला अस्पताल जाने वाले रोगी और आसपास रहने वाले हजारों लोगों को परेशानी हो रही है। करीब सात करोड़ रुपये में इस मार्ग का चौड़ीकरण होना है। फिलहाल यह तीन मीटर की है, जबकि इसे सात मीटर किया जाएगा। इसका चौड़ीकरण होने से काफी राहत मिलेगी। इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग भी काफी समय से उठाई जा रही थी। विधायक सदर विजयपाल आढ़ती ने बताया कि शहर और देहात क्षेत्र के अन्य मार्गों के निर्माण, मरम्मत के संबंध में भी लोकनिर्माण मंत्री से वार्ता हुई थी। उन्होंने उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

कोट -
दोनों सड़कों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। सदर विधायक इसे लेकर मंत्री से मिले थे, धनराशि प्राप्त होने के बाद कार्य को शुरू करा दिया जाएगा।-योगेश कौशिक, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें