फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने में फं से फार्मासिस्ट पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेने में फं से फार्मासिस्ट पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

पिलखुवा। रैबीज का इंजेक्शन लगाने के नाम पर रिश्वत लेने वाले फ ार्मासिस्ट के खिलाफ शिकायतकर्ता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि सीएमओ ने उसे पहले ही निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

पिलखुवा के सरकारी अस्पतालों में भ्रष्टाचार चरम पर हैं। इंजेक्शन लगवाने से लेकर दवाइयों तक के लिए मरीजों से वसूली की जाती है। तीन फ रवरी को रैबीज का इंजेक्शन लगवाने गांव सिखेडा निवासी धीरज कुमार से अस्पताल में तैनात फ ार्मासिस्ट धर्मेंद्र कुमार ने 200 रुपये ले लिए थे। पीड़ित द्वारा इस सारे प्रकरण की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया था। आनन फ ानन में सीएमओ फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया था। बुधवार को पीड़ित धीरज ने थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत फ ार्मासिस्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि धीरज की तहरीर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत फ ार्मासिस्ट धर्मेन्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले की विवेचना सीओ पिलखुवा द्वारा की जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें