अधिक दामों पर सामान बेचने पर दुकानदार पर कार्रवाई
हापुड़। जिले में कालाबाजारी रोकने और लॉकडाउन के नियम शर्तों का पालन करने के लिए जिला प्रशासन के आदेशों पर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है।
जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा शनिवार को हापुड़ मंडी के सामने जयप्रकाश किराना स्टोर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करते हुए निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर खाद्य सामग्री विक्रय करते हुए पाया गया। इसके अलावा दुकान पर रेट लिस्ट नहीं लगाई गई थी। सरकारी आदेशों की अवहेलना करने के कारण उक्त प्रतिष्ठान पर आपदा काल में आईपीसी की धारा 188 के तहत कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके अलावा चार अन्य दुकानों पर भी लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज की गयी।