फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह की फीस मांगने पर स्कूल प्रबंधन को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह की फीस मांगने पर स्कूल प्रबंधन को भेजा नोटिस
विज्ञापन

हापुड़। नगर के एक नामचीन स्कूल ने शासन व डीएम के आदेशों को ठेंगा दिखा, तीन महीने की फीस वसूली का सर्कुलर जारी कर दिया। इसकी शिकायत अधिकारियों से की तो हड़कंप मच गया। डीआईओएस ने स्कूल को नोटिस जारी कर, स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन है। ऐसे में शासन द्वारा स्कूलों को तीन महीने की फीस को लेकर फिलहाल अभिभावकों को बाध्य न किए जाने का आदेश पारित किया था। जिले में भी डीएम ने इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए थे। जिले में कुछ स्कूल बच्चों की फीस माफ करके एक सबक दे रहे हैं। लेकिन कुछ स्कूल ऐसे हैं जिन पर कोई असर नहीं हो रहा है। शहर के एक नामचीन स्कूल ने फीस को लेकर सर्कुलर जारी किया है। इसमें अभिभावकों को जल्द फीस जमा करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। यह सर्कुलर अधिकारियों तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में डीआईओएस ने स्कूल को नोटिस जारी कर, स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही अन्य स्कूलों को भी आदेशों की अवहेलना पर मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना ने बताया कि शासन से स्पष्ट आदेश हैं कि लॉक डाउन के दौरान अभिभावकों को फीस जमा करने के लिए बाध्य नहीं किया जाए। लेकिन एक स्कूल ने सर्कुलर जारी कर, आदेशों की अवहेलना की है। उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें