फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीपी के जरिए ही मिलेगी उज्ज्वला के तहत फ्री गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
ओटीपी के जरिए ही मिलेगी उज्ज्वला के तहत फ्री गैस
विज्ञापन

हापुड़। उज्जवला योजना के तहत फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब फ्री में गैस सिलेंडर मोबाइल पर आए ओटीपी बताने के बाद ही दिया जाएगा। फर्जी कनेक्शन लेने वालों पर एफआईआर कर उनसे सिलेंडर व अन्य सामान की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल शर्मा व सचिव मनोज प्रधान ने बताया कि उज्जवला गैस कनेक्शन के तहत फ्री गैस सिलेंडर नहीं दिए जा रहे हैं, बल्कि सरकार द्वारा उपभोक्ता के खाते में एडवांस सब्सिडी की राशि भेजी जाएगी। गैस लेेने के दौरान उपभोक्ता को वितरक को गैस सिलिंडर रिफिल की धनराशि देेनी होगी और मोबाइल पर आया ओटीपी बताना होगा। बताया कि जनपद में कुल 15 हजार उज्जवला उपभोक्ता है। जबकि करीब एक हजार उपभोक्ताओं ने फर्जी तरीके से गैस कनेक्शन लिया हुआ है। जिनको चिन्हित कर वसूली व एफआईआर करवाई जाएगी। सीनियर डिस्ट्रीब्यूटर शिल्पी गर्ग ने बताया कि फर्जीवाड़ा रोकने के लिए कंपनी ने इस बार गैस डिलवरी के दौरान ओपीटी नंबर बताने वाले उपभोक्ता को ही गैस डिलीवर करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एक पत्र डीएसओ को भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें