फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की लाटरी प्रकरण का शासन ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों की लाटरी प्रकरण का शासन ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

हापुड़। शहर में करोड़ों रुपये की लाटरी के खेल में शासन ने संज्ञान ले लिया है। करोड़ों की लाटरी हड़पने के मामले में शासन के विशेष सचिव ने गैंगस्टर के तहत मामले की जांच कर डीएम और एसपी से 15 दिन रिपोर्ट मांगी है। हापुड़ शहर में लाटरी के काले कारोबार में बड़े बड़े धनाढ्य लिप्त हैं। इस कारोबार में सैकड़ों लोगों का करोड़ों रुपया लगा है। लोगों का काला धन इसी लाटरी के कारोबार में खपता है।
कुछ दिन पहले एक लाटरी संचालक द्वारा करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला प्रकाश में आया था। लाटरी संचालक द्वारा लोगों की करोड़ों की धनराशि हड़प ली। जिसके बाद इससे जुड़े सैकड़ों लोगों में हड़कंप मच गया था। इस मामले में कुछ लोगों द्वारा कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया था। अब पीड़ितों द्वारा उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद शासन ने मामले का संज्ञान लिया।
विज्ञापन

जिसके बाद एसटीएफ से मामले की जांच कराई। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक लखनऊ विशाल विक्रम सिंह, एसटीएफ फील्ड यूनिट के पुलिस अधीक्षक कुलदीप नारायण आदि ने अपनी जांच रिपोर्ट एसटीएफ के पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश को सौैंपी। पुलिस महानिदेशक एसटीएफ ने अपनी रिपोर्ट गृह विभाग के संयुक्त सचिव को भेज दी थी।
विज्ञापन

इस मामले में विशेष सचिव भूपेंद्र एस चौधरी ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। जिसमें बताया कि इस मामले में नियमों का परीक्षण कर आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने के संबंध में निर्णय लेते हुए 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी है। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि विशेष सचिव के यहां से पत्र प्राप्त हुआ है। पत्र के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें