विकास कार्यों में मिली अनियमितताएं, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
हापुड़। विकास कार्यों के दौरान पाई गई वित्तीय अनियमित्ता के संबंध में जिलाधिकारी ने गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक के गांव शेरपुर आलापुर के प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का जबाव न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि गांव शेरपुर आलापुर निवासी शमा बेतुलबानो, सुरेश पुत्र कैलाश और साजिद पुत्र फकीरा ने 28 सितंबर 2018 में शिकायत में कहा था कि गांव में बनाए गए शौचालयों और सड़क निर्माण में वित्तीय अनियमित्ताएं बरती गई हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने जांच बैठाई थी। जांच मुख्य चिकित्साधिकारी और आरईएस के अभियंता ने की थी। प्राथमिक जांच में कुछ बिंदुओं पर वित्तीय अनियमित्ता मिली हैं। जिस पर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने संज्ञान लेते हुए ग्राम शेरपुर आलापुर के प्रधान विनोद कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस अवधि में जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी द्वारा की गयी कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति है।