फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ के विरोध में एबीवीपी ने प्राचार्य का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं से छेड़छाड़ के विरोध में एबीवीपी ने प्राचार्य का किया घेराव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली स्थित किसान पीजी कॉलेज में छात्राओं से छेड़खानी व बाहरी तत्वों का प्रवेश पर रोक लगाने के लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्राचार्य का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने समस्याओं का जल्द निस्तारण न होने पर तालाबंदी की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग संयोजक गौरव गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ता किसान पीजी कॉलेज पहुंचे। वहां कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तेजवीर सिंह का घेराव करते हुए कॉलेज में बाहरी तत्वों का प्रवेश व छात्राओं से छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि कॉलेज कैंपस को बाहरी तत्वों ने खेल का मैदान बना लिया है। वहीं छात्रों के साथ मारपीट और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ भी करते हैं। वहीं तंबाकू उत्पादों का खुले आम प्रयोग किया जा रहा है। कई बार छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की गई, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो एबीवीपी कॉलेज में तालाबंदी करने के साथ ही आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएगी। वहीं तहसील संयोजक नितिन पुनिया ने कहा कि छात्रों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर आशीष कुमार, पारस भारद्वाज, हैप्पी शर्मा, पुलकित नारंग, शेखर शर्मा, आदर्श ठाकुर, आशीष त्यागी, लविश कुमार, यतिन शर्मा, गोलू ठाकुर, जितेंद्र समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें