फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों को नहीं दिख रही पुल की टूटी रेलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों को नहीं दिख रही पुल की टूटी रेलिंग
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी में हाईवे स्थित मध्य गंग नहर की टूटी रेलिंग हादसे का सबब बन रही है। पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। लेकिन विभाग के अधिकारी इसे ठीक करवाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। यदि जल्द ही रेलिंग को दुरुस्त न कराया गया, तो किसी दिन भी बड़ा हादसा हो सकता है। सिंचाई विभाग की अनदेखी से लोगों में नाराजगी का माहौल है।
विज्ञापन

गढ़ क्षेत्र में गांव अठसैनी के निकट नेशनल हाईवे पर मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्ते पर मध्य गंग नहर की रेलिंग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस ओर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है। जबकि यह मार्ग प्रदेश की राजधानी लखनऊ को देश की राजधानी दिल्ली से जोड़ता है। हाईवे से प्रतिदिन होकर गुजरने वाले हजारों वाहन इस पुल से होकर गुजरते हैं। वहीं आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग भी दोपहिया वाहनों समेत लोग पैदल भी यहां से गुजरते हैं। इसके बावजूद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी रेलिंग की मरम्मत कराने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे। गढ़ निवासी सुरेश, राजीव, रोहित, शुभम, प्रतीक, नुसरत, बबली, रविंद्र, अनिल ने जल्द ही टूटी रेलिंग की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन समय रहते ध्यान नही देता है, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित विभाग से वार्ता कर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें