फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने पर पिलखुवा की फैक्टरी, सील, लगाया एक लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण फैलाने पर पिलखुवा की फैक्टरी, सील, लगाया एक लाख रुपये जुर्माना
विज्ञापन

हापुड़। प्रदूषण रोकने के लिए जिले में प्रयास जारी हैं। इसके तहत पिलखुवा में एक टैक्सटाइल कंपनी को प्रदूषण फैलाने पर सील कर दिया गया। इस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। रविवार को भी टीम की जांच रही। हालांकि रविवार को प्रदूषण से कुछ राहत जरूर रही। एक्यूआई घटकर 145 रह गया, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अवर अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सख्ती बरती जा रही है। इसके चलते शनिवार और रविवार को फैक्टरियों की जांच की गई। टीम ने पिलखुवा टेक्सटाइल सेंटर स्थित श्रीराम टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान यहां लकड़ी की भट्टी चलती पाई गई। जबकि इस प्रकार की फैक्टरियों को बंद किए जाने के स्पष्ट आदेश है। आदेशों के उल्लंघन पर टीम ने फैक्टरी को सील करते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। टीम की कार्रवाई से जिले के औद्योगिक क्षेत्र में भय का माहौल है। रविवार को अधिकतर ऐसी फैक्टरियां बंद रहीं और टीम जांच करती रही। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
एक्यूआई गिरने से राहत, धुंध बरकरार-
फिलहाल दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में हवा की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है, लेकिन जिले में फिलहाल राहत है। शनिवार को जिले में एक्यूआई 190 दर्ज किया गया था, जो रविवार को 45 अंक घटकर और कम हो गया। फिलहाल प्रदूषण का स्तर पीली श्रेणी में है। लेकिन इसके कभी भी बढ़ने की आशंका है। दिल्ली की हवा हापुड़ का रुख करती है तो हालात एक बार फिर पहले की तरह हो जाएंगे। इसके अलावा यहां धुंध भी बरकरार बनी हुई है। सुबह से ही धुंध वातावरण में छाई हुई है। आंखों में जलन की शिकायत अभी भी है।
---
एक्यूआई गिरा, लेकिन सतर्कता बरतें लोग-
जिले में प्रदूषण के हालात कुछ ठीक जरूर हैं। लेकिन अभी भी एहतियात बरतने की आवश्यकता है। चिकित्सक बच्चों और बुजुर्गों को अभी भी घरों में रहने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा लोग अपने घरों के आसपास पानी का छिड़काव करें और पेड़ पौधों पर भी पानी का छिड़काव करते रहें।
विज्ञापन

------
नहीं मान रहे लाग जला रहे कूड़ा-
प्रदूषण नियंत्रण विभाग कार्रवाई भले ही कर रहा रहा हो, लेकिन स्थानीय नगर पालिका प्रशासन इस दिशा में ध्यान नहीं दे रहा है। न पानी का छिड़काव किया जा रहा है और न ही कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। शहर में जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है। खेतों में पराली जलाने की शिकायत लोग कर रहे हैं। ऐसे में कुछ जिम्मेदार विभाग अपनी जिम्मेदारियों को नहीं निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें