फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बदहवासी की हालत में मिली बीटेक की छात्रा, कोतवाली में मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ रोड पर गश्त के दौरान मिली सूचना पर बदहवासी की हालत में घूम रही छात्रा को पुलिस ने कोतवाली पहुंचाया। इस दौरान कोतवाली में भी छात्रा ने जमकर उत्पात मचाया और महिला हेल्प डेस्क कक्ष में लगे शीशे भी हाथों से तोड़ दिए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को मेरठ रोड पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से गश्त कर रहे थे। इसी बीच रोडवेज बस स्टैंड के पास से एक व्यक्ति द्वारा बदहवासी की हालत में घूम रही युवती की सूचना मिली। पुुलिस सूचना मिलती ही महिला पुलिस के साथ फोर्स रोडवेज स्टैंड पर पहुंची, जहां पर घूम रही युवती को साथ ले गए और कोतवाली में बने महिला हेल्प डेस्क कक्ष में बैठा दिया। पुलिस ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान युवती ने उत्पात मचाया, जो पुलिसकर्मियों के समझाने पर भी नहीं मानी। वहीं युवती ने उत्पात मचाने के दौरान हेल्प डेस्क का शीशा भी तोड़ दिया, इससे उसके हाथ में भी चोट लग गई। इस दौरान पुलिस द्वारा उसके परिजनों के बारे में जानना चाहा, वह भी नहीं बता पाई। इसके बाद शुक्रवार की सुबह को पुलिस ने किसी तरह युवती के परिजनों का पता निकाला और कोतवाली बुलाया। परिजनों को देख युवती होश में आ गई, इस दौरान युवती के भाइयों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह मेरठ के एक कॉलेज से बीटेक कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही है, जो अंतिम वर्ष की छात्रा है। उन्होंने बताया कि वह अलीगढ़ के रहने वाले हैं, उनकी बहन मेरठ में रहकर पढ़ाई कर रही है। इस दौरान उसकी मां और भाइयों को देखकर छात्रा रो पड़ी।

इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवती पुलिस को कोई सही बात नहीं बता सकी, इसके बाद परिजनों के आने पर नाम पता और अन्य जानकारी मिल पाई। युवती मानसिक रूप से परेशान है, जिसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें