फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किसान को मृत दर्शाकर, फर्द में चढ़ा दिया फर्जी बारिसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रसूलपुर निवासी किसान धर्मपाल की खतौनी पर तहसील प्रशासन ने उसे मृत दर्शाकर किसी अन्य के नाम बतौर बारिसान दर्ज कर दिए हैं। केसीसी पर ऋण लेने पहुंचे किसान को पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने डीएम से शिकायत की है। धर्मपाल सिंह ने बताया गांव में उनकी जमीन है। जिस पर खेती हो रही है, तहसील प्रशासन ने सांठगांठ कर खतौनी में लल्लू सिंह, नरेश, विजेंद्र सिंह पुत्रगण महरबान का नाम दर्ज कर दिया। आरोप है कि तहसील प्रशासन ने मोटी रकम लेकर यह कार्य किया है। उन्होंने बताया कि केसीसी को लेकर जब खतौनी निकलवायी तो उसमें मेरा नाम नहीं था। पीड़ित ने इस मामले में डीएम से शिकायत की है। साथ ही सीएम कार्यालय में भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें