फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल यूनियन का चुनाव, 87 वोट पड़े

Tue, 10 May 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
demo - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड की बीएसएनएलयू व एनएफसी यूनियन का चुनाव मंगलवार को मेरठ रोड स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज में हुआ। इस चुनाव में 87 कर्मचारियों ने मतदान किया। चुनाव के नतीजे 12 मई को घोषित होंगे।
विज्ञापन


बीएसएनएलयू व एनएफसी यूनियन के चुनाव को लेकर मंगलवार की सुबह से गहमागहमी रही। सुबह 9 बजे से मेरठ रोड स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज में मतदान शुरू हुआ। दोनों यूनियन के  पदाधिकारी मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने का आह्वान करते नजर आए।

चुनाव में जिले से कुल 87 कर्मियों ने अपना मत डाला। एक  कर्मचारी तबीयत खराब होने के कारण मतदान नहीं कर सका। दोनों यूनियन के पदाधिकारी अपनी दावेदारी मजबूत होने का दावा कर रहे थे।
विज्ञापन


लेकिन कर्मियों के गुप्त मतदान ने उन्हें उलझन में डाल दिया। अब 12 मई को इस चुनाव का परिणाम घोषित होगा। चुनाव अधिकारी एसडीओ हरीश कुमार का कहना है कि चुनाव शांतिपूर्वक हो गया। अब 12 मई को आने वाले नतीजे के इंतजार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें