बीएसएनएल की दूरसंचार सेवा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार सुबह फिर से नगर में लगे बेसिक फोन दो घंटे तक बंद रहे। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
निगम अफसर ने मशीनों में तकनीकी खराबी की समस्या बताई। भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड के अफसरों की लापरवाही से उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। आए दिन इंटरनेट, दूरसंचार सेवा बाधित होने से ग्राहकों को जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे नगर में लगे बेसिक फोन बंद हो गए। परेशान उपभोक्ताओं ने निगम अफसरों से शिकायत की तो अफसरों ने मशीनों में तकनीकी खराबी की समस्या बताई। दोपहर करीब 11.30 बजे सेवा बहाल हुई।
बीएसएनएल के डीईटी कृपाल सिंह ने बताया कि मशीनों में तकनीकी खराबी से समस्या हुई थी।