सिंभावली। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि करीब आठ साल पहले उसकी शादी हुई थी। मायके पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं थे। उससे पांच लाख रुपये और एक कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर आए दिन मारपीट और अभद्र व्यवहार करने लगे। एक दिन ससुरालवाले किसी काम से बाहर गए हुए थे, तभी देवर ने अकेला पाकर दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जब उसने अपने ससुराल पक्ष के लोगों से शिकायत की, तो आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। वहीं घर से भी निकाल दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर, देवर समेत अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद