मोदीनगर। बुदाना गांव में शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में जीजा ने युवक पर चाकू से वार कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। युवक ने आरोपी जीजा के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली स्थित कल्याणपुरी निवासी अजय कुमार बुदाना गांव में मामा के बेटे की शादी समारोह में आया था। शादी समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर अजय का जीजा से झगड़ा हो गया। मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने जीजा को शांत करने का प्रयास किया मगर वह अजय के साथ मारपीट करता रहा। बेकाबू हुए जीजा ने अजय पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा विजयनगर कॉलोनी में भी चढ़त के दौरान डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हुए विवाद में भोजपुर के अतरौली गांव निवासी सोनू कुमार को उसके ही गांव कैलाश व सुभाष ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सोनू को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर कैलाश और सुभाष समेत चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।