हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर कस्तूरी बाई कोल्ड स्टोरेज के पास कार्यालय में घुसकर कुछ लोगों ने दो सगे भाइयों को जमकर पीटा। आरोपियों ने कार्यालय में जमकर तोड़फ़ोड़ भी की। इस मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला सादात निवासी अमजद खान ने बताया कि उनका बुलंदशहर रोड स्थित कस्तूरी बाई कोल्ड स्टोरेज के पास कार्यालय है। बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे वह व उनके भाई इमरान कार्यालय में बैठे हुए थे। इसी बीच कामिल कुरैशी, सिराजुद्दीन कुरैशी व आदिल कुरैशी कार्यालय में जबरन घुस आए। आरोपियों ने दोनों भाइयों को जमकर पीटा। आरोपियों ने कार्यालय में जमकर तोड़फ़ोड़ भी की, जिसका वीडियो उनके पास है। उन्होंने बताया कि पहले भी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की कोशिश की थी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन सगे भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।