फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पाइप लाइन ठीक नहीं होने पर बिफरे लोग

Sat, 24 Dec 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबूगढ़ कस्बे में सड़क पर निर्माण के चलते पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे घरों में गंदा पानी आने से शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट गया। गुस्साए लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन कर पाइप लाइन दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन


ईओ ने जल्द समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। कस्बा बाबूगढ़ में कुछ सड़कों को निर्माण के लिए खोद दिया गया है। इससे अधिकतर मोहल्लों की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और घरों में गंदा पानी आ रहा है।

इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि कुछ मोहल्लों में पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट गया।  गुस्साए कस्बे के लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन कर पाइप लाइन दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन


ईओ राजेंद्र दुबे ने लोगों को जल्द समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में शेखर चौधरी, अशोक, फहीम, आशीष, मुकेश, वसीम, राकेश, अनिल कुमार, चंदशेखर, अशोक कुमार, अंकित, विनय सिंहल, मुकेश सिंहल, राजू सैनी, हनी कुमार, अमित शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें