फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दरोगा पर 25 हजार रुपये और कलर प्रिंटर मांगने का आरोप

Mon, 21 Jul 2025 10:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी निवासी बब्बू उर्फ विजित त्यागी ने एसएसवी चौकी प्रभारी पर अवैध रूप से 25 हजार रुपये औ्र एक कलर प्रिंटर मांगने का आरोप लगाया है। ऐसा न करने पर चौकी प्रभारी ने पीडि़त को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। इस मामले में एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बब्बू उर्फ विजित त्यागी ने शिकायती पत्र में बताया कि 31 जुलाई 2024 को उन्हें एसएसवी चौकी पर बुलाया गया था। आरोप है कि यहां चौकी प्रभारी ने उनसे अवैध रूप से 25 हजार रुपये व एक कलर प्रिंटर की मांग की थी। मांग न मानने पर चौकी प्रभारी ने रंजिशन उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। उन्होंने बताया कि आठ जुलाई 2025 को मोहल्ला अर्जुननगर निवासी सर्वग्य शर्मा के साथ किसी ने मारपीट कर दी थी। वह शिकायत लेकर चौकी पर पहुंचा था। इस दौरान चौकी प्रभारी ने सर्वग्य शर्मा से उसकी तहरीर में उनका नाम लिखवाने का दबाव बनाया था। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर चौकी प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें