फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ब्राह्मण महासभा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, हत्यारों को फांसी देने की मांग

विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम को ज्ञापन देते ब्राह्मण समाज के लोग।संवाद
विज्ञापन
हापुड़। ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मासूम गोपाल शर्मा हत्याकांड के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। इसे लेकर एसडीएम ईला प्रकाश को महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। इससे पूर्व पदाधिकारियों ने नगर पालिका में स्थित धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जनपद गौतमबुद्धनगर की तहसील जेवर के गांव बनवारीवास उर्फ बनवारीपुर में 15 वर्षीय मासूम गोपाल शर्मा की जघन्य हत्या कर दी गई थी। जिससे ब्राह्मण समाज के लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। अब इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में पूरे समाज के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इसी के मद्देनजर ब्राह्मण समर्पित ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानकचंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नारेबाजी की। साथ ही मासूम के हत्यारों को फांसी देने के लिए मांग की।
ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा कि जिस तरह हत्यारों ने जघन्य हत्या की है, वह पुलिस-प्रशासन व शासन के लिए चुनौती है। इसके विपरीत पुलिस अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन

इस दौरान विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, बॉबी पाठक, रोहित शर्मा, अनुराग वत्स, दीपक शर्मा, विशाल शर्मा, राहुल शर्मा, कपिल शर्मा, डॉ. करुण शर्मा, निशांत शर्मा, प्रवीण शर्मा, अभिषेक कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें