फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज होने से नाराज युवक ने दी आत्महत्या की धमकी

Fri, 28 Jun 2024 09:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के युवक ने दुष्कर्म के एक मामले मेें फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए गंगा में कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दी। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवक ने बताया कि वह गजरौला क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ नौकरी के नाम पर रुपये लेने और न देने पर फर्जी रूप से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है, जबकि उसने किसी भी लड़की के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म जैसी घटना नहीं की है। वीडियो में युवक कह रहा है कि जिंदगी काफी अनमोल है यह उसे भी पता है, लेकिन झूठे मामले के उत्पीड़न से तंग आकर वह आत्महत्या कर रहा है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मामला जनपद अमरोहा से जुड़ा है, ब्रजघाट में युवक के द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें