फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बीमारी से परेशान युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Mon, 14 Apr 2025 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा में सोमवार की दोपहर 36 वर्ष के रवि ने बरामदे में छत में लगे कुंदे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक किसी गंभीर चर्म रोग से ग्रस्त होने के कारण काफी परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उपैड़ा निवासी रवि जाटव सोमवार को घर पर ही था। जबकि उसके पिता, भाई और भाभी सभी बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए थे। इसी बीच रवि ने बरामदे में छत में लगे कुंदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब वापस लौटे से उन्होंने रवि को फांसी पर लटका देखा। बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलवाया गया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें