फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवक ने तमंचे से गोली मारकर दी जान

Wed, 12 Feb 2025 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्शनगर कॉलोनी निवासी सुमित कुमार (35) ने मंगलवार की रात तमंचे से खुद को गोली मारकर जान दे दी। सुमित का शव बेड पर पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे कोतवाली पुलिस को मोहल्ला आदर्शनगर कॉलोनी में युवक द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना पर चौकी प्रभारी केशवनगर बालेंद्र सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। मृतक सुमित का शव कमरे में बेड पर पड़ा था। शव से कुछ दूरी पर तमंचा व कारतूस पड़ा हुआ था। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सुमित ने मंगलवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सुमित को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस टीम ने तमंचा, कारतूस, खून से सनी चादर आदि सामान को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें