फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 5.80 लाख लेकर किशोर गायब, पिता ने दी तहरीर

Wed, 11 Sep 2024 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। सद्दीकपुरा मोहल्ले में घर में रखे 5.80 लाख रुपये लेकर किशोर लापता हो गया है। उसका कहीं सुराग नहीं लगने पर पिता ने पड़ोसी पर बहला फुसलाकर नकदी और पुत्र को ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


सद्दीकपुरा निवासी कलवा ने बताया कि उसने मकान बेचने का सौदा कर दिया है, 5.8 लाख रुपये उसी के आए रखे थे। उसका 14 वर्षीय पुत्र सुभान रोजाना की भांति मंगलवार सुबह नमाज पढ़ने के लिए घर से गया था, जो वापस नहीं आया। बाद में देखा तो घर से नकदी भी गायब भी। कलवा ने पड़ोसी युवक पर बहला फुसलाकर सुभान और नकदी ले जाने का आरोप लगाया है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पीडि़त ने चौकी पर तहरीर दी है। मामले में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें