फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नवादा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने सपा नेता के भतीजे को मारी गोली

Fri, 29 Aug 2025 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव नवादा अंडरपास के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी व सपा नेता के भतीजे कोटला मेवतियान निवासी मनसाद पुत्र हाजी अब्बास पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पेट और जांघ में गोली लगने से मनसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद घायल के दोस्त ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी याद इलाही सपा के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने बताया कि उनके भतीजे मनसाद की पुरानी चुंगी पर चाय की दुकान है। इसके साथ वह गढ़ गेट निवासी चार युवकों के साथ कपड़ों का व्यापार भी करता है। शुक्रवार देर शाम मनसाद अपने दोस्त जमालुद्दीन के साथ बाइक पर सवार होकर थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नवादा में अपने दोस्त जीतू से मिलने गया था। जीतू से मिलने के बाद दोनाें बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही दोनों गांव नवादा अंडरपास के पास पहुंचे तो दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसकी बाइक को रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने मनसाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
इस दौरान दो गोली मनसाद के पेट व एक गोली उसकी जांघ में लगी। जमालुद्दीन ने शोर मचाया तो बदमाश फरार हो गए। एएसपी विनीत भटनागर व सीओ पिलखुवा अनिता चौहान भी मौके और फिर अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर किया है।
विज्ञापन




याद इलाही ने चार युवकों के खिलाफ दी तहरीर
-सपा नेता याद इलाही ने मनसाद के साथ व्यापार करने वाले चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। उनका आरोप है कि दोस्त ने सभी को पहचान लिया है। व्यापार के दौरान मनसाद का इन युवकों से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोट -
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गय है। पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही हैं। इसके अलावा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें