फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक तीन दिन से लापता

Thu, 17 Aug 2023 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट निवासी युवक नौकरी कर अपने घर नहीं लौटा, संदिग्ध दशा में युवक के लापता होने पर परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ब्रजघाट निवासी मनोज नागर ने बताया कि उनका भतीजा सुमित पाराशर (23) अमरोहा के गजरौला में स्थित डोमिनोज पिज्जा सेंटर पर काम करता है। मंगलवार की सुबह वह रोजाना की तरह अपनी नौकरी पर गया था। तभी से वापस नहीं आया है। जिसकी काफी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने बताया कि सुमित का एक मोबाइल, शर्ट और एक जूता ब्रजघाट में रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला है। इस संबंध में लापता युवक की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह का कहना है कि युवक की तलाश कराई जा रही है, युवक मंगलवार की रात करीब 11 बजे ब्रजघाट पुलिस चेक पोस्ट पर भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें