फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वाहन की टक्कर से युवक गंभीर, कार क्षतिग्रस्त

Fri, 19 Sep 2025 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव अठसैनी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक करीब आधा घंटे तक क्षतिग्रस्त कार में फंसा रहा। ग्रामीणों की मदद से उसे कार से निकाल कर परिजन मेरठ उपचार के लिए ले गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह हापुड़ से अमरोहा की तरफ जा रही कार जैसे ही क्षेत्र के गांव अठसैनी में हाईवे पर पहुंची। अचानक कट पर सामने से आए तेज रफ्तार वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। वहीं, हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण और राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। जिन्होंने घायल युवक को बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन कार की सभी खिड़की लॉक होने और बोनट क्षतिग्रस्त होने के कारण युवक को निकाल पाना संभव नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह गंभीर रूप से घायल युवक को कार से निकाला। वहीं, इसी दौरान दूसरी कार से पहुंचे युवक के परिजन उसे उपचार के लिए मेरठ ले गए। कोतवाली पुलिस का कहना है कि हादसे के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें