फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चीन के मांझे की चपेट में आया युवक, गर्दन में लगे 15 टांके

Thu, 25 Sep 2025 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

बाबूगढ़ छावनी में नीलकंठ फार्म हाउस के पास मोपेड सवार युवक राहुल चीन के मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके गले में 15 टांके आए हैं और इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी में नीलकंठ फार्म हाउस के पास मोपेड सवार युवक चीन के मांझे की चपेट में आकर घायल हो गया। लोगों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसके गले में 15 टांके आए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे गांव रसूलपुर बहलोलपुर निवासी राहुल मोपेड बाइक से बाबूगढ़ छावनी से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह नीलकंठ फार्म हाउस के पास पहुंचा तो चीन के मांझे की चपेट में आकर उसकी मोपेड सड़क पर फिसल गई। मांझे से युवक का गला कट गया। मौके पर एसआई शिवशंकर शर्मा पहुंचे और घायल को तुरंत एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि मांझे की चपेट में आने से गला ज्यादा अंदर तक कट गया है। इसलिए डबल टांके लगाए गए हैं। मामले में सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। मांझे से कटने के कारण युवक के गले में टांके आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें