फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 22 Feb 2025 09:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में जिला रायबरेली के गांव गोरानका पुरवा निवासी सुपरवाइजर हर्ष प्रताप (23) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतक के हाथ पर सिगरेट के जलने जैसा निशान मिला है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


मृतक के जीजा रजनीश ने बताया कि वह कुचेसर चौपला स्थित प्लाइवुड फैक्टरी में काम करते हैं। कुचेसर चौपला पर वह एक मकान में किराए पर रहते हैं। जबकि उनके साले हर्ष प्रताप फैक्टरी के क्वार्टर में रह रहे थे। हर्ष प्रताप पिछले दो वर्षों से फैक्टरी में सुपरवाइजर के पद पर थे। हर्ष प्रताप को बृहस्पतिवार की सुबह से किसी ने नहीं देखा था और न ही वह ड्यूटी आए थे।

शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे उन्होंने हर्ष प्रताप की तलाश की तो उनका कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने इसकी सूचना फैक्टरी मालिक व पुलिस को दी। सूचना पर सीओ जितेंंद्र कुमार शर्मा, थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता, फोरेंसिक टीम के साथ फैक्टरी में पहुंचे। जहां पुलिस टीम दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई।
विज्ञापन


इस दौरान हर्ष प्रताप का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतक के जीजा ने बताया कि हर्ष प्रताप का रिश्ता तय हो चुका था। मई माह में उनकी शादी होनी थी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि हाथ पर सिगरेट से जलने जैसा निशान मिला है। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची कमरा अंदर से बंद था। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें