फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मकान की छत से गिरकर युवक घायल

Sat, 01 Mar 2025 09:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित एक होटल मालिक के मकान की छत से युवक संदिग्ध परिस्थिति में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पिलखुवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की मां ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला मजीदपुरा निवासी असमा ने बताया कि उनका पुत्र रविश रेलवे रोड स्थित होटल में पिछले एक वर्ष से काम कर रहा है। 26 फरवरी को होटल में काम करने वाला कर्मचारी उनके घर आया और उनके पुत्र को होटल मालिक के घर में सफाई करने के लिए कहकर ले गया था। दोपहर में उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली कि उनका पुत्र रविश मकान की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं।

सूचना पर वह अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची थी। इतना ही नहीं होटल मालिक समेत कई लोग उनके पुत्र को अस्पताल में छोड़कर चले गए थे। इसके बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे पिलखुवा के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें