फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कार की टक्कर से बाइक सहित फ्लाईओवर से नीचे गिरा युवक, मौत

Sat, 08 Mar 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे 9 स्थित फ्लाईओवर पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक बाइक के साथ फ्लाईओवर से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के मोहल्ला पलवलियान निवासी अब्दुल खामिस (35 वर्ष) शनिवार की सुबह गुलावठी से फरीदाबाद जा रहे थे। जब वह पिलखुवा फ्लाईओवर के पिलर नंबर 127 के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह बाइक के साथ फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे। फ्लाईओवर से नीचे गिरते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला कि कार में सवार लोग गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान करने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिससे पुलिस को सूचना मिली। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उनके भाई सारिक ने आरोप लगाया कि कार चालक की रफ्तार अधिक थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मृतक के भाई मोहम्मद सारिक की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है, पुलिस ने कार को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें